नवरात्रि की धूमधाम के बीच नॉएडा में मनाया गया डांडिया उत्सव
इन दिनों दिल्ली एनसीएआर में चल रहे नवरात्रि पर्व की धूमधाम के बीच नॉएडा की प्रतिष्ठित सोसाइटी आर जी रेजीडेंसी में सोसाइटी के निवासियों ने बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच डांडिया उत्सव का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्यां में महिलाओं और पुरुषों ने बेहद उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डांडिया नृत्य किया और उसका भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर नॉएडा एवं दिल्ली के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे

गीत संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ लोगों ने गुजरात के लोकप्रिय नृत्य डांडिया की पारम्परिक पोशाक पहन कर डांडिया नृत्य का बेजोड़ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्यां में गृहिणियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया वहीँ किशोरियों ने भी अपने नृत्य कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ! उत्सव में दिल्ली की मशहूर चाट पकौड़ी के स्टाल भी लगे थे जिसका आनंद भी लोगों ने नृत्य के साथ उठाया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और लोग उत्सव का आनंद उठाते रहे।
>>>>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<>>>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<

Comments