एल्डेको बिल्डर की मनमानी से परेशान एल्डेको आमंत्रण के निवासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाएंगे गुहार, करेंगे विरोध प्रदर्शन

कोरोना काल में जब लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और ज्यादातर बिल्डर अपना मेंटेनेंस चार्ज कम करके अपने रेजिडेंट्स का बोझ कम करने की कवायद में जुटे हुए हैं, बिल्डर एल्डेको इन्फ्रास्ट्रक्चर नोएडा सेक्टर-119 स्थित सोसाईटी एल्डेको आमंत्रण में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं, एल्डेको बिना काम को पूरा किए हुए ही हैंडोवर देकर पिछले दरवाजे से बाहर निकलने की फिराक में है।

गौरतलब हे कि एल्डेको आमंत्रण के निवासी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के बैनर तले से नो टू एल्डेको कैंपेन चला रहे हैं और सैंकड़ों की संख्या में सड़क पर उतर कर बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। एल्डेको एओए के अध्यक्ष रौनी दत्ता ने बताया, कोविड-19 महामारी के इस बुरे वक्त में बिल्डर एल्डेको आमंत्रण का काम अधूरा छोड़ते हुए जबरदस्ती हैंडओवर देकर आर डब्ल्यू ए को सौंपने की धमकी दे रहा है और साथ ही मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा रहा है जिससे सोसाइटी के निवासियों में गहरा रोष है। इसी वजह से हम से नो टू एल्डेको कैंपेन चला रहे हैं और हमें उम्मीद है कि सोशल मीडिया और विरोध प्रदर्शन के द्वारा हमारी आवाज बुलंद होगी और एल्डेको बिल्डर अपनी मनमानी से वक्त बाज आ जाएगा। हम सभी निवासी एल्डेको बिल्डर से परेशान हो चुके हैं और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भी हम गुहार लगाएंगे।

मीडिया से जुड़े हुए एल्डेको आमंत्रण निवासी निखिल सिंघल ने कहा, मैं एल्डेको आमंत्रण के निवासियों के दुख-तकलीफों से भरी इस आवाज को और मुखर बनाने में पूरा सहयोग करूंगा। महामारी के इस दौर में एल्डेको को रेजिडेंट्स का सहयोग करना चाहिए। उसे यह याद रखना चाहिए कि ये वही लोग हैं जिन्होंने अपना प्यार और भरोसा देकर एल्डेको को इतना बड़ा ब्रांड बनने में मदद की है और आज यही एल्डेको बिल्डर निवासियों के साथ ऐसा सलूक कर रहा है जो निश्चित रूप से निंदनीय है। सोसाईटी के बहुत से लोग आज आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं और कठिन प्रयासों के बावजूद उनको समझाना मुश्किल हो रहा है। हमारे लिए एक और चिंता का विषय है कि ऐसे में आंदोलन होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भी कठिन हो जाएगा ऐसे में एल्डेको द्वारा लिए गए इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापस लेना बेहद जरूरी है जिससे इस मामले को जन-आक्रोश में बदलने से रोका जा सके।

लोगों का कहना है कि एल्डेको बिल्डर वर्षों से कमाई अपनी साख को ताक पर रहकर इस तरह का गैरजिम्मेदाराना रवैया इख्तेयार कर रहा है और कोरोना के इस वक्त में बिल्डर को मेंटेनेंस चार्ज कम करना चाहिए और कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे निवासियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं मे कोई रूकावट आए। एल्डेको से त्रस्त ये खौफजदा लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन के साथ ही सोशल मीडिया कैंपेन चलाते हुए डिएम, स्थानिय प्रशासन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  भी इस बाबत शिकायत करेंगे।

Comments