रामाज्ञा स्कूल नोएडा में यंग
एचीवर्स अवार्ड का हुआ भव्य
आयोजन
यह नोएडा मे आयोजित पहला मेगा इवेंट था जिसमें कुल 25 प्रतिष्ठित प्ले स्कूलों जैसे पीच ब्लॉसम, यूरो किड्स, ट्रिनिटी टॉट्स, मेपल बीयर, असपम, ट्विंकलिंग स्टार इत्यादि से 2 वर्ष से 5 वर्ष आयु वर्ग के 300 से भी अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य इन छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा की खोज करना था। गौरतलब
है कि इस कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता एवं विभिन्न प्ले स्कूलों के ब्रांच
प्रमुख भी सम्मिलित हुए और बच्चों की हौसला अफजाई की।
सुश्री अपर्णा मैगी, प्रिंसिपल, रामाज्ञा स्कूल, नोएडा, सुश्री आभा टंडन- प्राईमरी हेड, रामाज्ञा स्कूल, नोएडा एवं व्हाईट कैनवास से श्री समरेश ने इस आयोजन में शिरकत की। सुश्री अपर्णा मैगी ने इस अवसर पर मैनेजमेंट — चेयरमैन- डॉ. संजय गुप्ता, डायरेक्टर- श्रीमती रजनी गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर- श्री उत्कर्ष गुप्ता — की ओर से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने उभरती प्रतिभाओं को इस तरह का भव्य मंच प्रदान करने के लिए मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता को बधाई दी और कहा कि ये बच्चे भावी नेतृत्व हैं और इन्हें आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कौशल के साथ खुद को तैयार करने की आवश्यकता हैं।
इस आयोजन में बच्चों की बहुमिखी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए पांच अलग-अलग गतिविधियां -- दो प्रकार के रेस, कलरिंग, शो एंड टेल और रैंप वॉक—आयोजित की गईं। इस इवेंट का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के द्वारा हुआ और विजेताओं को पदक, ट्राफियां और प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया था। विभिन्न प्ले स्कूलों के प्रिंसिपल और ब्रांच प्रमुखों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
>>>>>>>>>>>>>><<<<>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<


Comments
Post a Comment