रामाज्ञा स्कूल नोएडा के छात्रों ने चैन्नैई में आयोजित प्री-नेशनल चैंपियनशिप में लहराया परचम

अभी हाल ही में रामाज्ञा स्कूल नोएडा में “शूटेक्स अकादमी” के सहयोग द्वारा आयोजित प्री-यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्रों ने अपने जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए चैन्नैई में 31 अगस्त से 7 सितंबर 2018 तक आयोजित प्री-नेशनल चैंपियनशिप में भी सुर्खियां बटोरीं।

गौरतलब है कि रामाज्ञा स्कूल और शूटेक्स स्पोर्ट्स अकादमी के इन छात्रों ने चेन्नई में आयोजित 10एम एयर पिस्टल इवेंट में  समारोह में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया और साथ ही प्रतीक यादव, सतेन्द्र यादव, विकास बंसल और सौरव वर्मा नवम्बर माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चुने गएl वहीं विकास बंसल ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक भी हासिल किया। रामाज्ञा स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री उत्कर्ष गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा मैगी और कोच नितिन चौधरी ने इन छात्रों को धन्यवाद दिया और उनका मनोबल बढ़ाया l उन्होंने इन सभी छात्रों को आगामी माह में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ दींl

👉"Ramagya School, Noida is voted by TOI survey as one of the top 5 Senior Secondary schools in Delhi- NCR and is also listed amongst the 30 great Indian Schools by Forbes India magazine." 



Comments