रामाज्ञा फाउंडेशन ने कोरोना वायरस लॉकडाउन से प्रभावित जरूरमंदों एवं निराश्रित परिवारों को बांटे खाने के पैकेट
गिविंग बैक टू दी सोसाईटी की भावना के प्रति
अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, रामाज्ञा
फाउंडेशन ने कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से दर-दर की ठोकरें खा रहे बेघर एवं
जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। रामाज्ञा फाउंडेशन का यह
अभियान नोएडा सेक्टर 77, 78 एवं आस-पास की कंस्ट्रक्शन साईटों एवं
लोकेलिटी में चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि वर्तमान में जारी 21
दिनों के लॉकडाउन में बेघर, गरीब एवं सड़क के किनारे जीवन यापन कर
रहे लोग कई अन्य कठिनाईयों के साथ ही भोजन की अनुपलब्धता से भी जूझ रहे हैं। ऐसे
में रामाज्ञा फाउंडेशन का यह प्रयास उन्हें भूख से राहत के साथ ही संबल भी प्रदान
कर रहा है।




Comments
Post a Comment