पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन


जैन समाज के तत्वाधान में गाजियाबाद के साहिबाबाद में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता की अनिवार्य आवश्यकता जैसे तमाम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। राजनगर एक्सेटेंशन, गाजियाबाद के जान-माने रियल एस्टेट डेवलपर के डब्ल्यू ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस समारोह की शुरूआत के डब्ल्यू ग्रुप के श्री पवन जैन द्वारा विशिष्ट नागरिकों के सम्मान द्वारा हुई। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के सिंह इस आयोजन में चीफ गेस्ट थे।
इस अवसर पर अपने संदेश में श्री पंकज कुमार जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, के डब्ल्यू ग्रुप ने कहा, पर्यावरण सुरक्षा और उसमें संतुलन हमेशा बना रहे इसके लिए हम सभी को जागरुक और सचेत रहना होगा और प्रत्येक प्रकार के हानिकारक प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने के लिए लगातार जागरूकता फैलाए जाने की आवश्यकता है। पर्यावरण है तो हमारा जीवन है यह सभी लोगों को समझना होगा एवं स्वयं ही हमें हर प्रकार के प्रदूषण जैसे जल, वायु, ध्वनि, इन सभी को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए।
इस आयोजन में श्री राकेश जैन, पर्यावरण सहप्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री नवीन जैन, प्रेसिडेंट, अखिल भारतीय महापौर परिषद सहित समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। गिविंग बैक टू दी सोसाईटीकी भावना में अपने दृढ़ विश्वास के साथ के डब्ल्यू ग्रुप विभिन्न प्रकार के पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न समाज कल्याण के कार्यक्रमों का इसी प्रकार समर्थन करता है कई अद्वितीय एवं जनकल्याणकारी अभियानों में सहयोगी भूमिका निभाते हुए कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। के डब्ल्यू ग्रुप विभिन्न प्रकार के समाज कल्याण के कार्यक्रमों का भी समय-समय पर आयोजन करता रहता है।

Comments